20 मई, बेंगलुरु (Cricketnmore)। कोहली के कारनामें ने सबको उनका चहेता बना दिया है। आईपीएल 2016 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज के अलावा एक आईपीएल सीजन में 4 शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा लग रहा है कि कोहली अपनी बल्लेबाजी के खास परफॉर्मेंस से हर एक रिकॉर्ड को तोड़ देगें लेकिन जरा ठहरिए ।।

Advertisement

विराट कोहली ने रिकॉर्ड बनानें की झड़ी तो लगा दी है लेकिन कोहली एक मामले में ना सिर्फ गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से पिछड़ गए हैं। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने 19 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में एक बेजोड़ रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया जो सिर्फ रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा और सुरेश रैना अब ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में हर एक सीजन में अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाकर 300 या उससे ज्यादा रन बनानें का कारनामा कर दिखाया हो। इस शानदार कारनामें को करने में कोहली दोंनो बल्लेबाजों से पिछड़ गए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि रैना ने आईपीएल 2016 में अबतक 339 रन बना लिए हैं। आईपीएल के पूरे 9 सीजन की बात करी जाए तो रैना ने 421,434,520,438,441,548,523 और 374 का स्कोर बनाया है।

तो वहीं कोहली का परफॉर्मेंस आईपीएल के शुरुआती सीजन में कोई खास नहीं रहा था। यदि कोहली साल 2008 और 2009 में इसी फॉर्म  में रहकर कमाल का खेल दिखा पाते तो वो भी इस शानदार ग्रुप में शामिल हो सकते थे। कोहली ने आईपीएल के पहले सीजन में 165 रन बनाए थे तो वहीं साल 2009 में केवल 246 रन ही अपने बल्ले से जमा पाए थे।

तो हम कह सकते हैं कि विराट कोहली के अलावा सुरेश रैना और रोहित शर्मा भी रिकॉर्डों की झड़ी लगाने में माहिर हो गए हैं।

कोहली-  865 रन, 13 मैच

Advertisement

रोहित शर्मा-  459 रन , 13 मैच

रैना-  339, 13 मैच

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार