एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 का 12वां मुकाबला इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच बुधवार (19 जुलाई) को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हारिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन भारत ए के तेज़ गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर ने हारिस के इस फैसले को गलत साबित करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट चटका दिए।

Advertisement

हंगरगेकर ने सबसे पहले पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को बिना खाता खोले आउट किया। पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद को हंगरगेकर ने ऑफ स्टंप के बाहर रखा जिस पर अयूब ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के दस्तानों में समा गई। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ओमैर यूसुफ के बल्ले का किनारा लगा और फिर से जुरेल ने आसान सा कैच पकड़कर पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया।

एक ओवर में दो विकेट लेने के बाद हंगरगेकर का जश्न देखने लायक था। उनके द्वारा लिए गए दो विकेटों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ए ने 45 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं और यहां से उनके बल्लेबाज दबाव में नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कितना बड़ा लक्ष्य रख पाती है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार है।

भारतीय टीम - साईं सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, राजवर्धन हैंगरगेकर

पाकिस्तान टीम - सैम अयूब, हसीबु्ल्लाह खान, मोहम्मद हारिस (कप्तान/विकेटकीपर), कामरान गुलाम, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मुकासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज धानी

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार