26 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। राशिद खान ने शुक्रवार को अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के फाइनल में पहुंचा दिया।

Advertisement

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए लीग के दूसरे क्वालीफायर मैच में राशिद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को अंत में 10 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया।

Advertisement

इसके बाद अपनी फिरकी से कोलकाता के तीन मुख्य बल्लेबाजों को फंसा उसे लक्ष्य से महरूम रख हैदराबाद को 13 रनों से जीत दिलाई। 

राशिद खान के परफॉर्मेंस का जलवा ऐसा रहा कि भारतीय क्रिकेट फैन्स उनके लिए भारतीय नागरिकता की मांग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से करने लगे।

ऐसे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी राशिद खान के परफॉर्मेंस को लेकर एक खास ट्विट किया। सुषमा स्वराज ने अपने ट्विट में लिखा' राशिद खान को लेकर आप लोगों की ट्विट को मैंने देख लिया है। लेकिन नागरिकता देने का काम गृह मंत्रालय का है।

गौरतलब है कि इस समय राशिद खान अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं और 22 विकेट आईपीएल में ले चुके हैं। फाइनल में राशिद खान की गेंदबाजी का सामना सीएसके की टीम कैसे करेगी ये देखना काफी दिलचस्स होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार