एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का एक अहम और आसान कैच टपका दिया था। इस ड्राप कैच के कारण युवा गेंदबाज़ को सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब इस घटना पर युवा गेंदबाज़ रवि बिश्नोई ने अर्शदीप सिंह का बचाव करते हुए रिएक्शन दिया है। 

22 साल के रवि बिश्नोई का मानना है कि कैच छूट जाना गेम का हिस्सा है और यह गलती बडे़ से बड़े खिलाड़ी से भी हो सकती है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह का यह कहते हुए बचाव किया कि वह कैच अर्शदीप की जगह उनसे भी छूट सकता था।

रवि बिश्ननोई ने पीटीआई से बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। वह बोले, 'पाजी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम सभी को पता है कि कैच छूट जाना गेम का हिस्सा है। यह अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों के साथ भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता था कि अर्शदीप गेंदबाज़ी कर रहे होते और मुझसे वह कैच छूट जाता।'

टीम के युवा स्पिनर ने अर्शदीप को बहादुर बताया। उन्होंने कहा, 'अर्शदीप उन बहादुर लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। उस कैच के बाद, हमने देखा कि कैसे उसने डेथ ओवर में गेंदबाज़ी की। वो बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखा। यह उसकी मेंटल स्ट्रेंथ हैं।'

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इन 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में चयनकर्ताओं ने अर्शदीप सिंह और युवा स्पिनर रवि बिश्नोई दोनों को ही जगह दी है। हाल ही में एशिया कप के दौरान इन दोनों ही गेंदबाज़ों ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार