एडिलेड, 25 जनवरी | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने सोमवार को टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह की तारीफ की है और उन्हें मैच जिताने का दमखम रखने वाला खिलाड़ी करार दिया। युवराज ने इससे पहले आखिरी बार 2014 में हुए टी-20 विश्व कप के फाइनल में हिस्सा लिया था। उसके बाद ये वह टीम से बाहर चल रहे थे।

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टी-20 टीम में वापस बुलाया गया है।

Advertisement

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में शास्त्री ने कहा, "युवराज असरदार खिलाड़ी हैं। उनके रिकार्ड इस बात के सबूत हैं। टी-20 में उनके नाम काफी रिकार्ड दर्ज हैं। वह काफी आक्रामक और मैच जीताऊ खिलाड़ी हैं। अगर वह हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।"

युवराज के साथ ही तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी टीम में वापसी की है। इससे पहले नेहरा ने अपना आखिरी मैच 2011 में खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नेहरा को टीम में जगह मिली है।

नेहरा के बारे में शास्त्री ने कहा, "नेहरा के पास काफी अनुभव है, उन्होंने दो या तीन विश्व कप खेले हैं और काफी टी-20 क्रिकेट भी खेली है। अनुभव खरीदा नहीं जा सकता इसलिए अगर आपके पास है तो उसका इस्तेमाल करें।"

नेहरा और युवराज के साथ ही ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी टीम में वापसी की है।

Advertisement

शास्त्री ने कहा है कि टीम टी-20 विश्व कप के पहले से हर तरह के संयोजन को आजमाएगी। उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से यहां से हर मैच अहम है। यह मौका है अलग अलग तरह के खिलाड़ियों को अजमाने और यह देखने का कि हमारे पास कितने विकल्प हैं।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार