टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर करोड़ों फैंस को खुश होने का मौका दे दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली और हार के जबड़े से जीत छीन लाए। विराट की इस पारी के बाद दुनियाभर के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कोहली की शानदार पारी के बाद विराट के आलोचकों पर तंज कसा है। 

Advertisement

शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा,"उसके लिए, इस पारी ने फिर से उसे रिडिस्कवर करने में मदद की है। खेल के लिए उसका प्यार, वो आगे क्या कर सकता है, ये बताने के लिए काफी है। ये आमतौर पर आत्मविश्वास का उपोत्पाद है। ब्रेक से उसे मदद मिली थी। क्रिकेट की दुनिया के लिए, वो इस पारी से पहले भी एक सुपरस्टार थे, अब उन्हें तय करने दें कि वो उनके लिए क्या हैं। मैं उनके लिए शब्दों में नहीं जा रहा हूं।"

Advertisement

आगे बोलते हुए शास्त्री ने कहा, "विराट कोहली के लिए आगे क्या है? मैं उनसे कोई उम्मीद नहीं लगा रहा हूं, बस उसे अपने जीवन का आनंद लेने दें। मीडिया और आलोचकों ने इस हीरे पर पर्याप्त दबाव डाला है और अब उसने दिखाया कि वो कौन है। चुप कर दिया न सबको? मैंने विराट में अपने जैसा कुछ देखा। नंबर 10 से शुरू करने के लिए मैंने जो किया, मुझे इस पर गर्व है। विराट निश्चित रूप से मुझसे बेहतर प्रतिभा है, लेकिन मुझे एक समानता महसूस हुई चरित्र की। मैंने एक बिना काटा हुआ हीरा देखा। जब मैंने उसे पिछले एक-एक साल में इस दौर से गुजरते देखा, तो अंदर से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे पता था कि वो बहुत सख्त चरित्र है। मुझे पता था कि वो वापसी करेगा।"

शास्त्री की पारी से ज़ाहिर है कि वो विराट की इस पारी से गदगद हो उठे हैं। ऐसे में ना सिर्फ शास्त्री बल्कि अब दुनियाभर में मौजूद भारतीय फैंस उनसे आगे आने वाले मैचों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार