भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है औऱ अगर इस बयान पर गौर किया जाए तो कहीं न कहीं शास्त्री सही कह रहे हैं। शास्त्री का कहना है कि अगर आईपीएल अगर एक व्यक्तिगत खेल होता, तो विराट कोहली के पास सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी होती।

Advertisement

इस पीढ़ी की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाने वाले विराट कोहली 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी के साथ हैं लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद आऱसीबी की टीम आज तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। फैंस हर साल इस टीम से आस लगाते हैं लेकिन आरसीबी के फैंस के हाथ हमेशा निराशा ही लगती है।

Advertisement

पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए अपना ये बयान दिया। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "अगर आईपीएल एक व्यक्तिगत खेल होता तो विराट कोहली के पास सबसे ज्यादा ट्रॉफी होती।"

 शास्त्री के इस बयान से ज्यादातर फैंस सहमत नजर आ रहे हैं जबकि कुछ फैंस शास्त्री को उनके इस बयान के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोहली ने अब तक 241 आईपीएल मैचों में 7466 रन बनाए हैं, जिसमें 2016 में 973 रन का ब्लॉकबस्टर सीजन भी शामिल है। उन्होंने सात शतक और 52 अर्द्धशतक भी लगाए हैं और उनका औसत स्ट्राइक रेट 130.30 रहा है। कोहली के आंकड़े जो कहानी बयां कर रहे हैं आरसीबी की स्टोरी बिल्कुल इसके उलट रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस साल आरसीबी खिताब तक पहुंच पाती है या इस बार भी उनके हाथ खाली ही रह जाते हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि आरसीबी के साथ 16 साल बिताने के बाद भी विराट कोहली के टीम बदलने की कोई संभावना नहीं है। उनके लिए वफादारी ट्रॉफी से ऊपर रही है और आईपीएल ट्रॉफी की चाहत में टीम बदलकर प्रशंसकों का भरोसा तोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार