रवींद्र जडेजा अपनी चोट से उबरने के बाद कब भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करेंगे? अगर आप हर समय खुद से और अपने दोस्तों से ये सवाल पूछ रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए इस सवाल का जवाब हो सकता है। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने बातों-बातों में रविंद्र जडेजा की वापसी की तारीख के बारे में बता दिया है और अगर अश्विन की बातों में सच्चाई है तो ये इंतज़ार बहुत लंबा नहीं होगा।

Advertisement

भारत के लिए अपना पिछला मैच खेलने के बाद से रविंद्र जडेजा चार महीने और सात दिनों से बाहर हैं। ऑलराउंडर घुटने की चोट के कारण भारत के एशिया कप 2022 के हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद से बाहर हो गया था। इसके बाद जडेजा की सर्जरी हुई और अब वो फिर से टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में जडेजा ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जो ये दर्शाता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया, "जब भी कोई घरेलू सीरजी होती है तो मैं बहुत काम करता हूं। मैं (रवींद्र) जडेजा के आने की उम्मीद कर रहा हूं (अगर वो समय पर फिट हो जाएं) लेकिन मुझे और अधिक एंगल्स देखना पसंद करूंगा। मेरे दिमाग में कुछ चीजें हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए देख रहा हूं। मैं कुछ अलग कोणों पर काम करना चाहता हूं, कुछ नया करना चाहता हूं।"

अश्विन की बातों से साफ है कि शायद जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं और अगर अश्विन की ये बात सच साबित होती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि भारत की घरेली परिस्थितियों में अश्विन और जडेजा को खेल पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है और भारत इस सीरीज में एक बार फिर से फेवरिट के रूप में उतरेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार