कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के शानदार अर्धशतक के दम पर डिंडीगुल ड्रैगन्स (Dindigul Dragons)ने रविवार (4 अगस्त) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में लाइका कोवई किंग्स (Lyca Kovai Kings) को 6 विकेट से हरा दिया। अश्विन का यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक है, इससे पहले उन्होंने एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर में भी अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लाइका कोवई किंग्स के 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।  राम अरविंद ने 27 रन, अतीक उर रहमान ने 25 रन बनाए।

Advertisement

डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए संदीप वॉरियर, वरुण चक्रवर्ती और पी विग्नेश ने 2-2 विकेट, वहीं सुबोध भाटी ने 1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने 18.2 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। टीम की शुरूआत खराब रही लेकिन 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अश्विन ने बाबा पराजित के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। अश्विन ने 46 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और तीन छ्क्के जड़े। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इसके अलावा बाबा अपराजित ने 35 गेंदों में 32 रन और सी शरथ कुमार ने 15 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

लाइका कोवई किंग्स  के लिए कप्तान शाहरुख खान, मणिमारन सिद्धार्थ, वल्लियप्पन युधीश्वरन और गौतम थमारई कन्नन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार