6 अक्टूबर,नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। 

Advertisement

अश्विन दिन के अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर थेयुनिस डे ब्रयून को क्लीन बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

 
Advertisement

अश्विन ने 66 मैचों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बराबरी की। मुरलीधरन ने भी 66वें टेस्ट मैच में अपने 350 विकेट पूरे किए थे। 

बता दें कि अश्विन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पहली पारी में 145 रन देकर 7 विकेट अपने खाते में डाले हैं।  वह इस मैच से लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज में अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार