19 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ट्विटर पर इन दिनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मजाक के अलावा एक दूसरे के लिए कुछ ऐसी बातें भी करते हैं जो विवाद का रूप लेने लगता है।

Advertisement

ऐसा ही एक माजरा सामने आया हर्शल गिब्स और अश्विन के बीच। हुआ ये कि अश्विन ने अपने ट्विटर पर नाइकी जूते की तारीफ वाला एक वीडियो पोस्ट किया। जिसके बाद हर्शल गिब्स ने अश्विन का मजाक बनाते हुए लिखा कि 'अब अश्विन तुम इस जूते को पहनकर ज्यादा तेज दौड़ सकोगें'

गिब्स के इस ट्विट पर अश्विन भड़ गए और रिप्लाई करते हुए लिखा- आपसे तेज नहीं दौड़ पाउंगा दोस्त, दुर्भाग्य से मैं उतना खुश नहीं रहा, जितने तुम हो लेकिन सौभाग्य से मुझे यह नैतिक ज्ञान जरूर मिला, कि जिस खेल से आपको भोजन मिले उसे फिक्स करना नहीं सीखा।' 

अश्विन का यह ट्विट हर्शल गिब्स के मैच फीक्सिंग प्रकरण को लेकर था। बाद में अश्विन के इस ट्विट के बाद हर्शल गिब्स ने कहा कि आप मजाक नहीं ले सकते हैं। 

फिर अश्विन ने कहा कि आप लोगों ने मेरे ट्विट का गलत मतलब निकाला। कभी साथ में बैठकर दोनों भोजन करेगें फिर इस बारे में बात करेगें।

Advertisement

आपको बता दें कि इस प्रकरण के बाद अश्विन ये सारी ट्विट हटाकर एक नई ट्विट करी जिसमें उन्होंने लिखा कि वह इस प्रकरण की शुरुआत से ही मजाक कर रहे थे। 

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार