भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 89 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन इसी टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने बीसीसीआई का एक नियम भी तोड़ दिया जिसके चलते वो सुर्खियों में हैं। जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान नई गाइडलाइन में से एक अहम नियम तोड़ा।

Advertisement

दरअसल, जडेजा एजबेस्टन स्टेडियम में बाकी साथियों के साथ ना जाकर अलग से गए। भारत के खराब दौरे के बाद जारी किए गए नए बीसीसीआई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, टीम के सभी सदस्यों को स्टेडियम और अभ्यास सत्रों के लिए टीम बस में एक साथ यात्रा करना आवश्यक है। टीम के भीतर अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से नए एसओपी के तहत अलग-अलग यात्रा करना सख्त वर्जित है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार जडेजा एजबेस्टन स्टेडियम में अकेले गए थे, जिससे बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन हुआ। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जडेजा पर कोई जुर्माना लगने की संभावना नहीं है, क्योंकि वो मैच से पहले कुछ अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास करने के लिए टीम के बाकी खिलाड़ियों से पहले स्टेडियम पहुंच गए थे।

जडेजा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कहीं न कहीं मुझे लगा कि मुझे अतिरिक्त बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि गेंद अभी भी नई थी। मुझे लगा कि अगर मैं नई गेंद को देख पाऊं, तो बाकी की पारी आसान हो जाएगी। सौभाग्य से, मैं लंच तक बल्लेबाजी कर सका और फिर वाशिंगटन (सुंदर) ने भी शुभमन के साथ अच्छी बल्लेबाजी की। इंग्लैंड में आप जितनी अधिक बल्लेबाजी करते हैं, उतना ही बेहतर होता है क्योंकि आपको कभी नहीं लगता कि आप यहां जम गए हैं। किसी भी समय, गेंद स्विंग कर सकती है, आपका किनारा ले सकती है या आपको बोल्ड कर सकती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि जडेजा और शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम को 587 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। जडेजा ने 137 गेंदों पर 89 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। वहीं, शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलकर 287 रन बना दिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार