भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है लेकिन भारतीय टीम के ओपनर्स ने शानदार शुरूआत देकर इस टेस्ट को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया है। इस टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

Advertisement

वो अच्छी खबर ये है कि ऋषभ पंत तो टीम के लिए बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं ही लेकिन अंगूठे में चोट के बाद फ्रैक्चर और डिस्लोकेशन का सामना करने वाले भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, ये स्टार ऑलराउंडर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गया है। 

Advertisement

जडेजा भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क की गेंद द्वारा चोटिल हो गए थे। गेंद उनके बाएं हाथ के दस्ताने पर लगी थी जिसके बाद वो बल्लेबाजी के दौरान असहज दिखाई दिए। आलम ये रहा कि चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं कर सके।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘ रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जडेजा को पूरी तरह से ठीक होने में चार से छह सप्ताह लग सकते हैं। सिडनी टेस्ट में अगर जरूरत पड़ती है तो वह इंजेक्शन लेकर बल्लेबाजी करेंगे।’

इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन भी कह चुके हैं कि ऋषभ पंत भी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेंगे। पंत भी मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। अब अगर पंत और जडेजा भारत के लिए उपलब्ध रहते हैं तो ये किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। भारत को सिडनी टेस्ट जीतने के लिए अभी भी 309 रनों की दरकार है जबकि अब सिर्फ 8 विकेट शेष हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार