इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रनों की लीड हासिल कर ली है लेकिन इस टेस्ट मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। जडेजा को दोनों पारियों में पांचवें नंबर पर प्रमोट किया गया था लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे।

Advertisement

जब चौथे दिन कप्तान विराट और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मैदान पर उतरी तो इन दोनों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी लेकिन जडेजा एक बार फिर कोई कमाल नहीं दिखा सके और क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। आउट होने से पहले जडेजा ने 17 रन बनाए लेकिन ये नंबर पांच के लिहाज से कतई कबूल नहीं है।

Advertisement

क्रिस वोक्स की शानदार अंदर आती हुई गेंद का जडेजा के पास कोई जवाब नहीं था और वो एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने अंपायर के फैसले के खिलाफ जाकर रिव्यू भी लिया लेकिन ये रिव्यू भी बर्बाद ही गया क्योंकि वो स्टंप्स के सामने पाए गए थे और वो सिर्फ तब ही बच सकते थे अगर गेंद पैड पर लगने से पहले बल्ले पर लगती मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

भारतीय टीम के लिए जडेजा ने दोनों पारियों में मिलाकर 27 रन बनाए और रहाणे से पहले उन्हें भेजने का फैसला भी गलत साबित हुआ क्योंकि रहाणे भी 6 नंबर पर फ्लॉप रहे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत अगले टेस्ट में किस बैटिंग ऑर्डर के साथ मैदान पर उतरता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार