वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती श्रीलंका है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत कल यानि 24 फरवरी से होने जा रही है लेकिन इस सीरीज में पूर्व कप्तान विराट कोहली खेलते हुए नहीं दिखेंगे क्योंकि उन्होंने ब्रेक ले लिया है। हालांकि, इस ब्रेक के बीच एक बार फिर से विराट कोहली सुर्खियों में हैं।

Advertisement

23 फरवरी को ट्विटर ने कुछ नए हैशटैग ज़ारी किए जिसमें Greatest Of All Time (G.O.A.T.) हस्तियों का नाम भी शामिल किया गया और भारतीयों के लिए सम्मान की बात ये है कि इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट का नाम इस लिस्ट में शामिल होते ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। इस खुशी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने भी उनकी एक तस्वीर शेयर की जो उनकी ट्रोलिंग की वजह भी बन गई।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि विराट की फ्रेंचाईज़ी आरसीबी ने विराट कोहली और GOAT (बकरा) की आमने-सामने होते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसको देखने के बाद फैंस ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट की ये तस्वीर ये दिखा रही थी कि वो G.O.A.T. (Greatest of All Time) हैं। लेकिन फैंस ने कुछ और ही समझ लिया।

आरसीबी ने जैसे ही ये तस्वीर पोस्ट की फैंस ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मज़े लेते हुए कहा कि आईपीएल की सभी टीमों में से यही सबसे बेस्ट एडमिन है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि, जब आप किसी की तारीफ करने की कोशिश में खुद ही ट्रोल हो जाएं। आइए देखते हैं कि आखिरकार फैंस ने कैसे ट्वीट किए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार