रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ आईपीएल 2022 के अपने अगले मैच से पहले कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विराट कोहली को अब तक खेले गए मैचों में उस लय से बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा गया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। इस बीच विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो क्लीन बोल्ड होने के बाद हद से ज्यादा गुस्से में नजर आए।

Advertisement

विराट कोहली नेट्स में बल्लेबाजी करते वक्त गेंदबाज की wrong’un पढ़ने में नाकामयाब रहे और लेट कट खेलने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए। विराट कोहली जैसे ही बोल्ड हुए वैसे ही गुस्से में वो बल्ले से स्टंप की ओर बढ़े। विराट कोहली बल्ले से स्टंप को मारना चाहते थे।

Advertisement

लेकिन, विराट ऐसा नहीं करते। हालांकि, वो गेंद पर अपना गुस्सा उतारते हैं और जोर से बल्ले से उसे हिट करते हैं। इससे पहले कम ही मौके पर विराट कोहली को इतना गुस्से में देखा गया है। इससे पहले विराट कोहली को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान RCB के युवा बल्लेबाज अनुज रावत के साथ बल्लेबाजी टिप्स शेयर करते देखा गया था। 

अनुज रावत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली और उनकी एक तस्वीर शेयर की है। आरसीबी ने आईपीएल 2022 में अब तक अच्छा प्रदर्शन करते हुए अब तीन में से दो मैच जीते हैं। विराट कोहली की बात करें तो IPL 2022 में किंग कोहली के बल्ले से 3 मैचों में महज 58 रन निकले हैं। इस दौरान उनकी औसत 29 की रही है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार