RCB Vs SRH: आरसीबी के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और युजवेंद्र चहल दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी बॉडिंग शेयर करते हैं। दोनों को मैदान के बाहर अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेले गए मैच के दौरान भी मैदान पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

सनराइजर्स की पारी के डेथ ओवरों में, रिद्धिमान साहा ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर मिड-विकेट क्षेत्र की दिशा में शॉट खेला। शॉट खेलते ही बल्लेबाज दो रन के लिए दौड़ पड़े। ग्लेन मैक्सवेल, बाउंड्री के पास से दौड़ते हुए आए और नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर तेजी से थ्रो किया। इस दौरान चहल, जिन्हें बैक अप लेना था, विराट कोहली ने थ्रो के आने से ठीक पहले उन्हें हट जाने के लिए कहा।

Advertisement

विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को तो हटा दिया लेकिन कप्तान खुद गेंद को पकड़ नहीं सके। इस दौरान मजेदार बात हुई ग्लेन मैक्सवेल विराट कोहली की नकल करते हुए उन्ही के अंदाज में गुस्सा करते हुए दिखे। कोहली और चहल की ओर इशारा करते हुए मैक्सवेल ने मजेदार एक्सप्रेशन दिया था। इस दौरान चहल ने भी मैक्सवेल का साथ देते हुए उनकी नकल उतारी थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने आरसीबी को 4 रनों से हरा दिया। विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थीं। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन ही बना सकी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार