पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ( Ajit Agarkar) का मानना है कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का कोलकाता नाइट राइडर्स टीम (KKR) की कप्तानी छोड़ना और इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) का टीम का नया कप्तान बनना सही कदम नहीं था। 16 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कार्तिक ने कोलकाता की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।

Advertisement

अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स फैन वीक पर कहा, "यह सही कदम नहीं था। सात मैचों के बाद जब आप अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं, तो मेरी राय में यह सही कदम नहीं है। इससे टीम को नुकसान होता है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह देखने को मिला। भले ही यह एक कठिन मैच था।"

Advertisement

मोर्गन के कप्तान बनते ही कोलकाता को मुंबई इंडियंस के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अगरकर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह सही कदम था। आप एक सत्र के दौरान एक निश्चित कप्तान को लेकर योजना बनाते हैं। अंक तालिका में चौथे स्थान पर होने के बावजूद ऐसा फैसला करना मेरे लिए हैरानी भरा था।"

हालांकि कोलकाता ने अगले मैच में वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया। कोलकाता की टीम नौ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार