14 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के  जंगल में लगी आग के पीड़ितों की मदद के मद्देनजर धनराशि जुटाने के लिए 8 फरवरी को एक टी-20 चैरिटी मैच खेला जाएगा। इस टी-20 चैरिटी मैच में महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न और रिकी पॉन्टिंग की अगुवाई में खेला जना है। इस टी-20 मैच में कई महान दिग्गज खेलते हुए नजर आने वाले हैं। 

Advertisement

वहीं मीडिया में आई रिपोट्स में इस टी-20 मैच में धोनी और सचिन तेंदुलकर भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। धोनी इस चैरिटी टी-20 मैच में रिकी पोंटिंग की टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे तो वहीं सचिन तेंदुलकर अपने दोस्त शेन वार्न की टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। अभी दोनों इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि यह मैच टी20 मैच बिग बैश लीग के फाइनल से पहले खेला जाएगा। इस टी-20 मैच में एडम गिलक्रिस्ट के अलावा जस्टिन लैंगर, ब्रेट ली, शेन वाटसन, एलेक्स ब्लैकवेल और माइकल क्लार्क भी शामिल होंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार