रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, इस दौरान आश्चर्यजनक बात यह थी कि पिछले बार के विपरीत, जब कोहली ने खुद सार्वजनिक डोमेन में आकर अपने टी-20 कप्तानी के छोड़ने के फैसले के बारे में सबको बताया था लेकिन, इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Advertisement

विराट के वनडे कप्तानी से जाने की खबर बोर्ड के एक संक्षिप्त ट्वीट के साथ सामने आई थी। जिसके अनुसार चयनकर्ताओं ने विराट की जगह रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाने का फैसला किया। घंटों बाद, कुछ रिपोर्ट सामने आईं जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने कोहली को स्वेच्छा से पद छोड़ने का विकल्प दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं ना करने का फैसला किया।

Advertisement

बोर्ड ने विराट कोहली से कहा था कि वो खुद ऐलान करें की वो कप्तानी छोड़ रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने विराट को 48 घंटे का समय दिया था लेकिन विराट कप्तानी छोड़ने के बिल्कुल भी मूड में नहीं थे। ऐसे में बोर्ड और चेतन शर्मा के नेतृत्व वाले पैनल को एकतरफा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार