Steve Smith Catch: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ और कमाल के फील्डर हैं। उन्होंने डरबन टेस्ट (AUS vs SA 1st Test) में भी अपनी फील्डिंग का लोहा मनवाया। स्टीव ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में एक या दो नहीं, पूरे चार कैच पकड़े। वो भी सभी एक से बढ़कर एक। उन्होंने विपक्षी कैप्टन टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) का भी शानदार कैच लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेहद चालाकी से पकड़ा कैच: ये घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 28वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर नाथन लियोन गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी दूसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा ने चतुराई से रिवर्स स्वीप खेलकर बाउंड्री लगाने की कोशिश की। यहां पर ही स्मिथ स्मिथ की लोमड़ी जैसी चालाकी और चीते जैसी तेजी देखने को मिली।

वो बावुमा को रिवर्स स्वीप के लिए पॉजिशन लेता देख पहले ही दाई ओर चले गए। उन्होंने गेंद की पॉजिशन पर आने के लिए ये किया। इसके बाद उनके लिए कैच पकड़ना आसान हो गया। बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेला। इसके बाद गेंद हवा में उड़ते हुए स्मिथ की दाई ओर गई। स्मिथ पहले ही लगभग सेकंड स्लीप की पॉजिशन पर पहुंच गए थे और इसका फायदा लेकर उन्होंने अपनी दाई ओर कूद लगाकर कैच पकड़ लिया।

तो ऐसे टेम्बा बावुमा 27 गेंदों पर 03 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि स्मिथ ने काइल वेरेन्ने का भी ऐसे ही कैच लिया। इसके अलावा उन्होंने डेविड बेडिंगहम का भी शानदार स्लिप कैच पकड़ा, जो कि डाइव करके लिया गया। आप इसका वीडियो भी नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट के नंबर-1 फील्डर बने स्टीव स्मिथ: डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीकी की पहली पारी में चार कैच पकड़कर स्टीव स्मिथ ने जो रूट का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वो टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 126 मैचों की 240 पारियों में 223 कैच पकड़कर ये कारनामा किया है। बात करें जो रूट की तो उन्होंने 169 मैचों की 323 पारियों में 220 विकेट पकड़े हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार