Australia tour of Pakistan 2022: मार्च- अप्रैल में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (4 फरवरी) को हुई मीटिंग के ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे को हरी झंदी दे दी। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज और एकमात्र टी-20 इंटनेशनल मैच खेला जाएगा। 

Advertisement

बता दें कि 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। इससे पहले साल 1998 में मार्क टेलर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान आई थी, ब ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट की सीरीज 1-0 से जीती थी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी और पहला मुकाबला 4 मार्च से रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद 12 मार्च से करांची में दूसरा टेस्ट और 21 मार्च से लाहौर में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

इसके बाद 29 मार्च से तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसके सभी मैच रावलपिंडी में होंगे। इकलौता टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 5 अप्रैल को रावलपिंडी में ही आयोजित होगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 27 फरवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी और एक दिन के आइसोलेशन में रहने के बाद प्रैक्टिस शुरू करेगी। 

बता दें कि पिछले साल न्यूजीलैंड औऱ इंग्लैंड की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे का पूरा शेड्यूल

मार्च 4-8: पहला टेस्ट, रावलपिंडी

मार्च 12-16: दूसरा टेस्ट, करांची

Advertisement

मार्च 21-25: तीसरा टेस्ट, लाहौर

29 मार्च: पहला वनडे, रावलपिंडी

31 मार्च: दूसरा वनडे, रावलपिंडी

Advertisement

2 अप्रैल: तीसरा वनडे, रावलपिंडी

5 अप्रैल: टी-20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार