IN-W vs WI-W 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बीते गुरुवार, 19 दिसंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 60 रनों से रौंदते हुए ये मैच और ये सीरीज दोनों ही अपने नाम कर ली।

Advertisement

ऋचा घोष ने रचा इतिहास

Advertisement

तीसरे टी20 मैच में ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज़ 18 बॉल पर हाफ सेंचुरी जड़ी। इसी के साथ अब उनका नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया है। दरअसल, 21 साल की ऋचा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गईं हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड ने ये कारनामा किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 21 बॉल पर 54 रनों की पारी खेली।

स्मृति मंधाना ने भी ठोका पचासा

गौरतलब है कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेली। तीसरे टी20 में उन्होंने मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलवाई और 47 बॉल पर 13 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 77 रन बनाए। जेमिमा (39) और राघवी बिष्ट (31) ने भी अच्छे रन बनाए जिसके दम पर टीम इंडिया ने अपने टी20 इंटरनेशनल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिया।

राधा यादव ने चटकाए 4 विकेट

Advertisement

इसके बाद इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम को भारतीय गेंदबाज़ों ने खास तौर पर राधा यादव ने खूब परेशान किया। राधा ने हेली मैथ्यूज, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स और आलिया एलेने के विकेट झटकते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन दिये। उनके अलावा रेणुका ठाकुर, संजीवन सजना, टिटास साधु और दीप्ति शर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाए। यही वजह है वेस्टइंडीज की टीम लगातार संघर्ष करती रही और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 157 रन बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने ये मैच 60 रनों से अपने नाम किया।

वेस्टइंडीज के लिए चिनले हेनरी सबसे सफल बल्लेबाज़ रही जिन्होंने 16 बॉल पर 3 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 43 रन बनाए। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ये सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार