नई दिल्ली, 18 मई| भारतीय टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा है कि कोविड-19 के बाद जब क्रिकेट दोबारा शुरू होगी तो खिलाड़ियों को नए नियमों को अपनाने के लिए तैयार रहना होगा। क्रिकेट का वापसी पर कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा और पसीने के उपयोग को बंद करने की बातें चल रही हैं। इशांत ने हालांकि कहा है कि वह इस बारे में ज्यादा सोच नहीं रहे हैं और इस समय वर्तमान में रहना चाहते हैं।

Advertisement

इशांत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बात करते हुए कहा, "हम जानते हैं कि क्रिकेट में कुछ बदलावों को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन मुझे लगता है कि क्रिकेटर नए नियमों के आदि हो जाएंगे, चाहे वो जो भी हों। अगर सलाइवा का उपयोग बंद होता है तो आप अपनी इच्छा के अनुसार गेंद चमका नहीं पाओगे, लेकिन इसका कोई विकल्प नहीं है आपको इसका आदि होना होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इन सब चीजों के बारे में ज्यादा सोच नहीं रहा। मुझे लगता है कि वर्तमान में रहना जरूरी है बजाए ज्यादा दूर की सोचने।"

इशांत ने माना कि वह लॉकडाउन के शुरू में काफी परेशान थे, लेकिन अनुशासन में रहने के लिए उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल लिया।

31 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "मैं सुबह पांच बजे उठता हूं और रनिंग सेशन करता हूं और फिर फिट रहने के लिए वर्कआउट करता हूं। मुझे लगता है कि अगर आपको शीर्ष स्तर पर खेलना है तो अनुशासन में रहना ज्यादा जरूरी है।"

इशांत ने साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को अपना बेस्ट कोच बताया है।

Advertisement

12 साल के अपने करियर में इशांत पोंटिंग के खिलाफ भी खेले हैं और कई बार उनका विकेट भी लिया है। कैपिटल्स में उन्हें पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिला।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं जितने भी कोच से मिला हूं पोंटिंग उसमें बेस्ट हैं। मैं जब पिछले साल आईपीएल में वापसी कर रहा था तो कापी नर्वस था। मैं ऐसा महसूस कर रहा था कि मैं पहली बार खेलने जा रहा हूं, लेकिन उन्होंने मुझे पहले दिन से काफी आत्मविश्वास दिया।"

इशांत ने बताया, पोंटिंग ने मुझसे कहा कि तुम सीनियर खिलाड़ी हो और तुम्हें युवा खिलाड़ियों की मदद करनी चाहिए। किसी बारे में चिंता मत करो, तुम मेरी पहली पसंद हो।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार