साउथ अफ्रीका के बल्लेलबाज राइली रूसो (Rilee Rossouw) ने सिडनी में गुरुवार (27 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रूसो ने 194.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और आठ छक्के जड़े, यानी 76 रन उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बनाए। इस शतकीय पारी के दौरान रूसो ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

रूसो पूर्ण सदस्य देशों के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी-20 मैच में 48 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 12 राउंड का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसमें रूसो बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे।   

उनसे पहले फ्रांस के गुस्तव मैककॉन ने ही कारनामा किया था। मैककॉन ने स्विजरलैंड और नॉरवे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशऩल में लगातार दो शतक जड़े थे। 

बतौर साउथ अफ्रीकी पहला शतक

रूसो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं,जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ा है। 

Advertisement

मिलर की बराबरी की

डेविड मिलकर के बाद साउथ अफ्रीका के लिए इस फॉर्मेट में 1 से ज्यादा शतक जड़ने वाले रूसो दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

बता दें कि कोलपैक डील खत्म कर के रूसो ने 2022 में साउथ अफ्रीका टीम में वापसी की थी। साउथ अफ्रीका के लिए 6 साल बाद वापसी करने के बाद दूसरे ही मैच में रूसो ने 55 गेंदों में नाबाद 96 रनों की पारी खेली थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार