23 मार्च। आईपीएल 2019 का आगाज शानिवार यानि आजसे होने वाला है। आईपीएल 2019 के पहले मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने - सामने होने वाली है।

Advertisement

आईपीएल के आगाज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जहां भविष्यवाणी करते हुए ट्विट किया और आरसीबी को विजेता बताया तो वहीं कुलदीप यादव को इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज करार दिया है।

Advertisement

इसके साथ - साथ ऋषभ पंत को माइकल वॉन ने सबसे ज्यादा रन बनानें वाला खिलाड़ी करार देते हुए ट्विट किया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में ऋषभ पंत ने 14 मैच में 684 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल था।

आईपीएल 2018 में ऋषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनानें वालों की सूची में दूसरे नंबर पर थे।  इसके साथ -साथ आईपीएल 2018 में कुलदीप यादव ने 16 मैच 7 विकेट चटकाए थे।

वहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि माइकल वॉन के द्वारा की गई विजेता टीम की भविष्यवाणी सच हो पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार