गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 88 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी मैच जिताऊ पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए और इन छक्कों में से एक शॉट कैमरामैन को जा लगा जिसके चलते वो घायल हो गया। पंत को जब इस घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने सामने आकर इस कैमरामैन से दिल छू लेने वाली माफी मांगी।

Advertisement

आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा जारी एक वीडियो में, पंत को मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ देखा गया। पंत ने अपने शॉट के लिए कैमरा ऑपरेटर से माफी मांगी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। पंत ने वीडियो में कहा, "माफ करना देबाशीष भाई, मेरा इरादा आपको मारने का नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि आप ठीक हो जाएंगे और मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।"

Advertisement

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट ने कैप्शन में लिखा, "डीसी बनाम जीटी मैच के दौरान हमारे बीसीसीआई प्रोडक्शन क्रू के एक कैमरापर्सन को चोट लग गई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच ऋषभ पंत ने कैमरापर्सन के लिए एक विशेष संदेश दिया है।" पंत का ये दिल छू लेने वाला वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 88 (43)* रन कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 66 (43) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलर ने 23 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Also Read: Live Score

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार