India vs England 1st Test: भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant 150 Catches) ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान रविवार (22 जून) को विकेटकीपिंग में खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

दिन का तीसरा ओवर करने उतरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे ओली पोप का कैच पकड़ा। इसके साथ ही उन्होंने बतौर विकेटकीपर टेस्ट में अपने 150 कैच पूरे कर लिए। पंत भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 150 या उससे ज्यादा कैच लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

पंत से पहले इस आंकड़े तक सिर्फ एमएस धोनी और सैयद किरमानी ही पहुंचे थे।  

बता दें कि पहली पारी में पोप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले इस मुकाबले में बल्लेबाजी में भी पंत ने अहम योगदान दिया। पंत ने 178 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्के जड़कर 134 रन की पारी खेली और भारत के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत के अब टेस्ट 7 शतक हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार