9 सितंबर। वेस्टइंडीज के दौरे पर औसत परफॉर्मेंस करने वाले ऋषभ पंत को लेकर इस समय आलोचनाओं का बाजार गर्म है। एक तरफ जहां कई क्रिकेट पंडित इस बात को लेकर खफा चल रहे हैं कि इतने मौके मिलने के बाद भी पंत अपना विकेट इस तरह से क्यों गंवा रहे हैं। 

Advertisement

वहीं कई क्रिकेट पंडित का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को ऋषभ पंत के विकल्प के बारे में भी सोचना अब शुरू कर देना चाहिए। वहीं वेस्टइंडीज दौरे से वापस आए ऋषभ पंत ने एक इंटरव्यू ने दिल खोलकर अपनी दिल की बात बताई है। 

Advertisement

ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी तुलना धोनी से होती है लेकिन वो इस तुलना में नहीं पड़ते हैं। ऋषभ पंत ने कहा कि धोनी मेरे मेंटॉर हैं और वो उनसे जब भी मौका मिलता है सीखने की भरपूर कोशिश करते हैं। 

ऋषभ पंत ने कहा कि वो अपनी तरह से आगे बढ़ना चाहते हैं। पंत ने आगे ये भी कहा कि वो धोनी की तरह नहीं बनना चाहते बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं। 

ऋषभ पंत ने खुद की तुलना धोनी से होने पर कहा वो इस बारे में कभी सोचते भी नहीं हैं कि उन्हें उनके जैसा बनना है। यदि वो ऐसा करने लगे तो परफॉर्मेंस नहीं कर पाएंगे। पंत ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि एक रात में वो धोनी की जगह नहीं ले सकते हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार