भारत और लीसेस्टरशायर के बीच खेला जा रहा चार दिवसीय अभ्यास मैच रोमांचक हो चला है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया की कुल बढ़त 82 रन की हो चुकी है। एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाज़ पहली पारी में अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे थे तो वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हुए भारत के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की।

Advertisement

रोहित शर्मा के गेंदबाज़ पंत के सामने बेबस नजर आए और देखते ही देखते पंत ने अपनी ही टीम के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 87 गेंदों में 76 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को भारत के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। ये छक्का उन्होंने किसी और के खिलाफ नहीं बल्कि उमेश यादव की गेंद पर लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

पंत ने इस छक्के के साथ ही अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की और अगर आपने ये छक्का नहीं देखा तो शायद आपने इस मैच का सबसे खूबसूरत शॉट मिस कर दिया। उमेश यादव लीसेस्टर के खिलाफ 40वां ओवर करने के लिए आए और सामने पंत थे। उमेश ने जितनी तेज़ी से पहली गेंद डाली, पंत ने उतनी ही तेज़ी से उस गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। पंत के इस शॉट को चाहे आप फ्लिक स्कूप कहिए या कुछ और लेकिन शॉट बहुत खूबसूरत था।

वहीं, अगर इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज़ों की बात करें तो मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। जबकि शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ किस तरह से बल्लेबाज़ी करते हैं और एक बार फिर से फैंस की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी क्योंकि इन दोनों ही बल्लेबाज़ों की बैटिंंग आना अभी बाकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार