21 अगस्त,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Advertisement
चौथे दिन के पहले ओवर की इशांत शर्मा की गेंद पर ऋषभ पंत ने कीटन जेनिंग्स का कैच पकड़ा। यह इस मुकाबले में उनका छठा कैच है। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी 5 कैच लपके थे।
इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट मैच में 6 कैच पकड़ने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले नरेन तमहेन, किरण मोरे,नयन मोंगिया और नमन ओझा ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच विकेट हासिल किए थे।
बता दें कि भारत ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 521 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।