Road Safety World Series 2021 Final: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक था और इसकी शिकन कप्तान सचिन तेंदुलकर के चेहरे पर साफ देखने को मिली थी।

Advertisement

वैसे तो कम ही मौके पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को मैदान पर आपा खोते हुए देखा गया है। लेकिन फाइनल मैच के दौरान ऐसी घटना घटी जिसके चलते सचिन ने अपना आपा खो दिया। दरअसल हुआ यूं कि श्रीलंका लीजेंड्स की पारी के 17वें ओवर के दौरान मनप्रीत गोनी की गेंद को अंपयार ने नो बॉल करार दिया।

Advertisement

इस नो बॉल के पीछे गोनी की गेंदबाजी का दोष नहीं था बल्कि फील्डर की गलती थी। 30 गज के दायरे के अंदर 4 फील्डर होने चाहिए थे लेकिन तीन ही फील्डर 30 गज के दायरे में थे जिसके चलते अंपयार ने नो बॉल करार दिया था। अंपायर के नो बॉल देते ही सचिन तेंदुलकर का गुस्सा फूटा। वीडियो में 8.32 सेंकड से आप उस क्षण को देख सकते हैं जब सचिन का गुस्सा फूटा था।

बता दें कि इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में दिलशान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी थी। टीम इंडिया के लिए यूसुफ पठान ने 36 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। पठान मैन ऑफ द मैच रहे थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार