नीदरलैंड ने रविवार (6 नवंबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 40वें मैच में एक बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई। इस मैच में टॉस हारकर नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और नीदरलैंड की टीम ने स्कोरबोर्ड पर 158 रनों का सम्मानजनक स्कोर बना दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट गवांकर 145 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच हार गई। 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की इस हार में कई सारे टर्निंग पॉइंट रहे लेकिन एक ऐसा पल था जिसने ये निर्धारित कर दिया कि नीदरलैंड ये मैच जीत जाएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड्स के बाएं हाथ के स्पिनर रूलोफ वैन डेर मर्वे की जिन्होंने डेविड मिलर का एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा जिसने पूरा मैच पलट कर रख दिया। 37 साल के वैन डेर मर्वे ने अपनी फील्डिंग से अपनी ही पुरानी टीम का दिल तोड़ दिया। 

Advertisement

जिस समय मिलर बैटिंग कर रहे थे तो लग रहा था कि अफ्रीकी टीम ये मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन वैन डेर मर्वे के इस कैच ने मैच को पलट दिया। ये कैच दक्षिण अफ्रीका के रन चेज के 16वें ओवर में देखने को मिला जब ब्रैंडन ग्लोवर की एक शार्टपिच गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पुल को नियंत्रित नहीं कर पाए और गेंद काफी देर हवा में रही वैन डेर मर्वे अपनी उल्टी साइड दौड़ते रहे और आखिरकार असंभव कैच को पकड़ लिया।

इस कैच का वीडियो आईसीसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और जो भी इस कैच को देख रहा है बस वैन डेर मर्वे की तारीफ कर रहा है। आपको बता दें कि वैन डेर मर्वे साउथ अफ्रीका के लिए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और 2009 और 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में वो साउथ अफ्रीका की टीम का ही हिस्सा थे ऐसे में अब वही अपनी पुरानी टीम को इस वर्ल्ड कप से बाहर करने का कारण भी बने क्योंकि अगर मिलर का वो कैच ना पकड़ा जाता तो मिलर आप सबको पता है कि क्या कर सकते थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार