दानिश मालेवार और करुण नायर की शानदार पारियों के चलते विदर्भ ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। विदर्भ की टीम ने पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 379 रन बनाए। मालेवार ने आउट होने से पहले 153 रन बनाए जबकि कप्तान करुण नायर ने 86 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

हालांकि, दूसरे दिन विदर्भ के बल्लेबाजों के अलावा केरल के फील्डर रोहन कुन्नुमल भी सुर्खियां बटोरने में सफल रहे। उन्होंने एक बेहतरीन कैच लपककर अक्षय कर्णेवार की पारी का अंत किया। ये ऐसा कैच था, जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये कैच तब देखने को मिला जब जलज सक्सेना 111वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और ओवर की पहली गेंद पर कर्णेवार ने ड्राइव लगाने की कोशिश की।

Advertisement

गेंद काफी तेजी से जा रही थी लेकिन शॉर्ट कवर पर खड़े कुन्नुमल के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने एक झटके में अपनी बाईं ओर डाइव लगाई और हवा में ही गेंद को पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो खुद बीसीसीआई ने भी शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं था जब कुन्नुमल ने फाइनल में मैच को बदलने वाला प्रभाव डाला हो।

पहले दिन, उन्होंने करुण नायर को 86 रन पर रन आउट करने में भी अहम भूमिका निभाई। नायर एक और रणजी शतक के लिए तैयार दिख रहे थे लेकिन कुन्नुमल ने उनका कैच लपककर शतक बनाने से रोक दिया। इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक केरल ने दो विकेटे के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं और वो अभी भी 299 रन पीछे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार