2 अक्टूबर। पहली बार ओपनिंग बल्लेबाजी टेस्ट में भारतीय टीम के तरफ से कर रहे रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमा दिया है। रोहित शर्मा ने  84 गेंद पर अर्धशतक जमाकर दिखा दिया कि वो टेस्ट में ओपनिंग के लिए बिल्कुल फिट हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 11 अर्धशतक भी जमा दिया है। रोहित शर्मा को लेकर काफी बातें की जा रही थी कि क्या वो टेस्ट में ओपनिंग करते हुए सफल हो पाएंगे। लेकिन हिट मैन ने टीम मैनेजमेंट की उम्मीद पर खड़ा होकर कमाल कर दिया है। इस समय भारतीय टीम का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 91 रन है। मयंक अग्रवाल भी रोहित शर्मा का भरपूर साथ दे रहे हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में अबतक 5 चौके और 2 छक्के जमाए हैं। रोहित शर्मा ने चौका जमाकर अपने अर्धशतक को पूरा करने में सफलता पाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार