भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 106 रन से हरा दिया था। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हालांकि भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रन ना बना पाना है। वो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 14(41) और 13(21) रन की सस्ती पारियां खेलकर आउट हो गए थे। वो पहले टेस्ट मैच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। ऐसे में भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को लगता है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में 15 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी तीसरे टेस्ट में फॉर्म में वापसी कर लेंगे। 

Advertisement

पूर्व स्पिनर ने कहा कि, "उम्मीद है कि रोहित शर्मा रन बनाएंगे। उन्होंने रन नहीं बनाए हैं। राजकोट भारत में बल्लेबाजी का स्वर्ग है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि पिच में कोई सुधार नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर स्कोर करेंगे क्योंकि विराट कोहली खेल भी सकते हैं और नहीं भी। अगर विराट उपलब्ध होते या नहीं, तब भी हम जीतते। उम्मीद है, वह वापस आ सकते है।"

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले जायसवाल और गिल को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि, "बहुत सारी पॉजिटिव्स हैं। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया है। एक युवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब आप रन बनाते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। शुभमन गिल भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। उन्होंने एक शतक भी लगाया।" 

दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार को खिलाया गया था क्या तीसरे टेस्ट मैच में उनको ही खिलाया जाएगा या सरफराज का डेब्यू होगा। इस पर भज्जी ने कहा कि, "मुझे लगता है कि पाटीदार को एक और मौका मिलेगा. मुझे नहीं लगता कि सरफराज अगला मैच भी खेलेंगे. यह एक युवा टीम है और कॉम्बो सेट दिखता है। सरफराज को मैच के लिए इंतजार करना होगा।"

Also Read: Live Score

आपको बता दे की भारत ने केवल शुरूआती दो टेस्ट मैचों के लिए ही टीम की घोषणा की थी। अभी सीरीज के बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार