भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव (Kudeep Sharma) ने 10 ओवर के अपने कोटे में एक मेडन सहित 56 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किये और डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन औऱ एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उन्हें गाली दी। कुलदीप यादव ने 39वें ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स केरी को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए एश्टन एगर आये। उन्होंने अगली 4 गेंदे डॉट डाली। इसके बाद आखिरी गेंद कुलदीप ने गुगली डाली जोकि एगर के फ्रंट पैड पर जाकर लगी। अपील की गयी लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया। इसके बाद कुलदीप ने रोहित को डीआरएस लेने के लिए मजबूर किया। हालाँकि डीआरएस से साफ हो गया कि गेंद इम्पैक्ट के बाहर है। 

Advertisement

भारत ने रिव्यू गंवाया और इसके बाद रोहित शर्मा कुलदीप को गाली देते हुए नजर आये। कुलदीप ने ये ओवर मेडन डाला। उन्होंने इस मैच में 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय टीम ने इस मैच की अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं ऑस्ट्रलियाई टीम ने  दो बदलाव किये। उन्होंने नाथन एलिस की जगह एश्टन एगर को खिलाया। वहीं कैमरून ग्रीन की जगह डेविड वार्नर ने प्लेइंग इलेवन में वापसी की। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार