मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार पारी से शिखर धवन और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने 32 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली।  

Advertisement

इसके साथ ही रोहित ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन औऱ वॉर्नर को पछाड़ दिया है। हिटमैन के अब 5292 रन हो गए हैं। जबकि धवन ने 5282 रन वहीं वॉर्नर के नाम आईपीएल में 143 पारियों में 5257 रन दर्ज हैं।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैंलजर्स बैंगलोक के नाम है, जिन्होंने 5911 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंन 5422 रन बनाए हैं। 

पिछले मैच में रनआउट होने के बाद रोहित को इस मुकाबले में अच्छी शुरूआत मिली थी। लेकिन वह इस पारी को बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर सके।

गौरतलब है कि मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 10 रन से मात दे दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 152 रन बनाए, इसके जवाब में एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही कोलकाता की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार