24 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 262 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान विलियमसन ने 75 रन बनाए। कप्तान विलियनसन को अश्विन ने अपनी फिरकी से चकराकर बोल्ड आउट कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की पूरी टीम एक के बाद एक आउट होते चली गई।

Advertisement

भारत के तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए अश्विन और जडेजा ने 9 विकेट आपस में बांटे।

जडेजा ने 73 रन देकर 5 विकेट चटकाए तो वहीं 4 विकेट अश्विन ने झटके तो 1 विकेट मोहम्मद शमी को मिला।

आज के मैच में एक तरफ जहां रोहित शर्मा ने कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर भारत के हिट मैन ने एक ऐसा कैच लपक लिया जिससे क्रिकेट फैन्स हैरान रह गए।

Advertisement

रविंद्र जडेजा की गेंद पर रोहित शर्मा ने सिली पॉइंट पर ट्रेंट बोल्ट का गजब कैच लपक लिया। यह एक ऐसा कैच था जिसे टीवी रिप्ले में देखने के बाद अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया। यह खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने धमाकेदार दूसरी पारी की शुरूआत की है और 39.3 ओवर तक 141 रन बना लिए हैं। जिसके अधार पर भारत ने 199 रन की लीड बना ली है।

रोहित शर्मा का हैरतअंगेज कैच यहां देखें वीडियो

Advertisement

 

 

What a catch by #Rohitsharma #IndvNZ 5 wicket by #SirJadeja

A video posted by vishal (@vishal.bhagat123) on

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार