आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर आलोचना हो रही है। रोहित शर्मा के आलोचकों में उनके बचपन के कोच दिनेश लाड का ना भी शामिल हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी पर बोलने के साथ-साथ उन्होंने भारतीय टीम को भी एक कड़ा संदेश दिया है।

Advertisement

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना ​​है कि भारतीय टीम को वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मैचों को मिस करना बंद कर देना चाहिए और अगर वो वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो उन्हें आराम ही करना है तो वो आईपीएल में ना खेलें। इसके साथ ही उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय मैचों में आराम लेने पर भी सवाल उठाया।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए लाड ने कहा, "मैंने सोचा, शायद, पिछले सात-आठ महीनों में, हम एक स्थिर टीम नहीं थे। अगर हम विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं तो ये एक स्थापित टीम होनी चाहिए। पिछले सात महीनों में कोई पारी का आगाज करने आ रहा है, कोई गेंदबाजी करने आ रहा है, टीम में कोई स्थिरता नहीं है। दुनिया में हर कोई खेल रहा है क्योंकि वो सब पेशेवर हैं, आप वर्कलोड का बहाना नहीं दे सकते हैं। वो आईपीएल में क्यों खेल रहे हैं? अगर आपको वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल मत खेलो। उन्हें हर मैच (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) खेलना चाहिए क्योंकि हमें इससे कुछ ना कुछ मिल रहा है। ये कोई मानद नौकरी नहीं है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, “ये केवल उन पर है। मैं ये कैसे कह सकता हूं (क्या खिलाड़ियों को अपने आईपीएल अनुबंध वापस लेने चाहिए?) उन्हें इस पर फैसला लेना होगा। क्योंकि आप लगातार भारत और अपने राज्यों के लिए खेलते रहे हैं इसलिए आपके नाम पर आईपीएल के लिए विचार किया जा रहा है। आपका अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन आपको आपकी सैलरी कैप (आईपीएल में) निर्धारित करने में मदद करता है। तो सीधे तौर पर आपको आईपीएल में एंट्री नहीं मिलती है।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार