India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के चलते टीम इंडिया मज़बूत स्थिति में पहुंच गई है। इंग्लैंड ने 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, टीम इंडिया इंग्लैंड का तीसरा विकेट जल्दी ही चटका सकती थी।

Advertisement

मगर रोहित शर्मा ने आसान सा कैच टपकाकर हासिब हमीद को जीवनदान दे दिया। रोहित ने उस समय हमीद का कैच टपकाया था जिस समय हमीद सिर्फ चार रन पर थे और जैसे ही उन्होंने कैच छोड़ा रोहित के चेहरे पर इस बात का मलाल था कि उन्होंने आसान सा कैच छोड़ दिया। 

Advertisement

गनीमत ये रही कि रोहित की ये गलती टीम इंडिया पर ज्यादा भारी नहीं पड़ी और इशांत शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में हमीद को एलबीडब्ल्यू करके टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी। आउट होने से पहले हमीद ने 45 गेंदों तक संघर्ष किया और सिर्फ 9 रन बनाए। 

इससे पहले पहली पारी में तो हमीद पहली ही गेंद पर शून्य पर क्लान बोल्ड हो गए थे। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाज़ी की बात करें, तो बुमराह और शमी ने 120 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार