Rohit Sharma Flop against Prime Ministers XI: भारतीय क्रिकेट टीम कैनबरा के मनुका ओवल में प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके बाद दूसरे दिन इस मैच को 46-46 ओवर का कर दिया गया और प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम दूसरे दिन 43.2 ओवर में  240 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इसके बाद भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरेगी लेकिन रोहित ने केएल राहुल को ओपनिंग के लिए भेजकर हर किसी को हैरान कर दिया। इसके बाद रोहित नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। पिंक बॉल टेस्ट से पहले रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो इस एकमात्र पारी का फायदा नहीं उठा पाए और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

6 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले सभी की निगाहें हिटमैन पर थीं कि वो बड़ा स्कोर बनाएंगे और भारत की जीत पक्की करेंगे, लेकिन वो पहली गेंद से ही पिंक बॉल खेलने में सहज नहीं दिखे। रोहित शर्मा स्विंग डिलीवरी से परेशान दिखे और 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली जैसा कवर ड्राइव खेलने के चक्कर में स्लिप में आउट हो गए। उनके आउट होने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि आगामी एडिलेड टेस्ट एक डे-नाइट मैच होगा और पिछली बार जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से मैच खेला था, तो वो एडिलेड के मैदान पर ही सिर्फ 36 रनों पर ढेर हो गए थे। हालाँकि, रोहित उस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन ये देखना होगा कि वो आगामी पिंक बॉल टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि रोहित उस मैच में ओपनिंग करने उतरते हैं या इस अभ्यास मैच की ही तरह मिडल ऑर्डर में खेलने का फैसला करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार