24 सितंबर। रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान हैं इस बात से सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का तीन बार विजेता बनाया है। भारतीय टीम की कप्तानी भी उन्होंने जब-जब की है सफलता ही हाथ लगी है। रिकार्ड इस बात की गवाही देते हैं।

Advertisement

अब टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने रोहित से कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के फैसलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Advertisement

टीम के उप-कप्तान रोहित को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कई बार गेंदबाजों के पास जाकर उनसे बातें करते देखा जा सकता था।

टीम प्रबंधन में मौजूद एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि विकेट के पीछे सलाह देने के लिए धोनी टीम में नहीं हैं। ऐसे में कप्तान और कोच को लगता है कि रोहित अगर गेंदबाजों के साथ अपने विचार साझा करें तो काफी मदद होगी।

उन्होंने कहा, "आप नहीं चाहते कि ज्यादा लोग आगे रहें और काम बिगड़ जाए। सही संतुलन बनाए रखने की हमेशा जरूरत होती है। मैच के बीच में युवाओं को असमंजस की स्थिति में डालना सही नहीं है। कोहली और धोनी टीम के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे थे। धोनी की अनुपस्थिति में महसूस किया जा रहा है कि रोहित को युवाओं से लगातार बात करनी चाहिए और मैदान पर ज्यादा सक्रिय रहना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "रोहित टीम का के लिए रणनीति बनाने वाले समूह का हिस्सा हैं और ऐसा पहली बार नहीं होगा कि वह खिलाड़ियों से अपने विचार साझा करेंगे। कप्तान और कोच उन पर विश्वास करते हैं। जब एक सीनियर खिलाड़ी गेंदबाजों को समझता है तो यह टीम के लिए अच्छा होता है।"

Advertisement

रोहित के साथ खेलने वाले एक युवा ने कहा कि रोहित कप्तान की तरह की युवा खिलाड़ियों का साथ देते हैं।

उन्होंने कहा, "आपको अपने बारे में कई बातें महसूस हो सकती हैं, लेकिन सीनियर जब मदद करते हैं तो इससे काफी मदद मिलती है। चाहे कोहली भाई हों या रोहित भाई, यह दोनों आपको अपना खेल खेलने की स्वतंत्रता देते हैं। यह लोग अपने आप को आप पर हावी नहीं करते हैं। रोहित भाई भी मैदान पर सिर्फ आपको सुझाव देते हैं जो काम कर सकते हैं। इसके बाद यह आप पर निर्भर है कि आप उसे मानें या नहीं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार