न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट था और ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन वो इस मैच में भी अपना विकेट गिफ्ट कर गए। वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी पारी के रन चेज में उन्होंने एक ऐसा लापरवाही भरा शॉट खेला जिसके बारे में शायद ही फैंस ने सोचा होगा।

Advertisement

147 रनों का पीछा करते हुए भारत को एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन मैट हेनरी ने एक बार फिर रोहित को आउट करके भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। कीवी गेंदबाजों के पास बचाव के लिए बड़ा स्कोर नहीं था, लेकिन उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने के लिए एक बेहतरीन गेमप्लान बनाया। जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने उन पर बाउंसर ट्राई किया।

Advertisement

इसी बीच रोहित ने मैट हेनरी को मारने का फैसला किया लेकिन वो हेनरी के जाल में फंस गए। कीवी कप्तान टॉम लैथम ने रोहित के खिलाफ शानदार रणनीति का परिचय दिया और लॉन्ग-ऑन और मिड-ऑन के बीच एक फील्डर रखा और दो फील्डर को डीप में रखा, ताकि रोहित को अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलने के लिए उकसाया जा सके।

मैट हेनरी ने बैक ऑफ द लेंथ बॉल फेंकी, जिस पर रोहित पुल शॉट खेलने गए और गेंद को मिस कर गए और मिड-विकेट पर फील्डर ने आसान कैच लपककर रोहित को आउट कर दिया। कप्तान का ये लापरवाही भरा शॉट देखकर हर कोई हैरान था और खुद रोहित भी निराश थे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने 47 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और अभी भी जीत के लिए टीम को 100 रनों की दरकार है ऐसे में यहां से जडेजा और पंत की जोड़ी ही भारत को जीत तक पहुंचा सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार