पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा के कप्तानी कौशल की तारीफ करते हुए उन्हें आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बेस्ट कप्तान कहा है। सहवाग ने एमएस धोनी को आईपीएल इतिहास का बेस्ट कप्तान चुना है। हालांकि सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित चेन्नई के कप्तान धोनी से आगे हैं। 

Advertisement

सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि धोनी के बाद रोहित इस टूर्नामेंट (आईपीएल) के बेस्ट कप्तान है। जिस तरह से वह खेल को समझते हैं और रणनीतिक बदलाव करते हैं वह बहुत शानदार है।”

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 11वें ओवर में दिनेश कार्तिक का विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए कीरोन पोलार्ड को बुलाया था,जिसे देखकर काफी लोग हैरान हुए थे। पोलार्ड कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने नीतीश राणा का विकेट निकाला। रोहित के इस फैसले की सहवाग ने तारीफ की थी। 

सहवाग ने कहा, अगर रोहित की जगह कोई और कप्तान होता तो वह राणा के खिलाफ गेंदबाजी के लिए कृणाल पांड्या को लाता। अगर रोहित उन्हें किसी दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ इस्तेमाल करते तो उन्हें काफी रन पड़ते। आमतौर पर एक ओवर में 25 रन तक पड़ जाते हैं लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ।”

मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 28 अक्टूबर (सोमवार) को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार