कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (23 सितंबर) को नागपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ हील भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। बता दें कि मैदान गीला होने के कारण मैच निर्धारित समय पर शूरू नहीं हो सका, जिसके चलते ओवरों की संख्या घटाकर 8-8 ओवर प्रति पारी कर दी गई। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों के दम पर नाबाद 43 रन की पारी खेली। वहीं एरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। 

भारत के लिए अक्षर पटेल ने दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट चटकाया।

इसके जवाब में भारत ने चार गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। रोहित ने 20 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 46 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक 2 गेंद पर 10 रन बनाकर जीत दिलाई।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए, वहीं पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार