इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रोहित से ये सवाल भी पूछा गया कि क्या पहले दो मैचों में विराट कोहली की रिप्लेसमेंट के रूप में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के नामों पर भी चर्चा हुई थी या नहीं?

Advertisement

रोहित ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हमने वास्तव में कोहली की कमी को पूरा करने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी को वापस लेने के बारे में सोचा था। लेकिन फिर हमने ये भी सोचा कि अगर हमनें अभी युवाओं को मौका नहीं दिया तो उन्हें मौका कब मिलेगा। एक अनुभवी खिलाड़ी को छोड़ना या उन पर विचार ना करना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि उन्होंने जितने रन बनाए हैं, उनके पास जिस तरह का अनुभव है और उन्होंने हमारे लिए जितने मैच जीते हैं। ये सब नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल है।"

Advertisement

आगे बोलते हुए हिटमैन ने कहा, ''लेकिन कभी-कभी आपको कुछ खिलाड़ी सेट-अप में भी मिलते हैं और आपको उन्हें अनुकूल परिस्थितियां देनी होती हैं, क्योंकि आप उन्हें सीधा ही विदेशी दौरों पर नहीं लाना चाहते हैं, जहां उन्होंने पहले नहीं खेला है। इन सबके पीछे यही सोच है और जब भी मौका मिले, इनमें से कुछ युवाओं को शामिल करने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है।''

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विराट कोहली की रिप्लेसमेंट के रूप में रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है। पाटीदार हाल ही में भारत 'ए' टीम के साथ थे। उन्होंने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए मैच में दबाव भरी स्थिति में 158 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा एंड कंपनी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देती है या उन्हें अपने टेस्ट डेब्यू के लिए और इंतज़ार करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार