भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच हैदराबाद में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो इस मैच में मेजबान टीम को जीत दिला सकते हैं। इन तीन खिलाड़ियों को आप अपनी फैंटेसी टीम में भी शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

कप्तान रोहित इस लिस्ट का हिस्सा हैं। हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 54 मैचों में 3737 रन ठोके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान रोहित ने 2002 रन भारत में बनाए हैं, वहीं हिटमैन के बैट से इंग्लिश टीम के खिलाफ लगभग 50 की औसत से 9 मैचों में 747 रन निकले हैं। रोहित के टेस्ट आंकड़ें इंग्लैंड के खिलाफ काफी दमदार हैं, ऐसे में वो भारतीय टीम को अपनी दमदार बल्लेबाजी से जीत दिलवाने में अहमद भूमिका निभा सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इंग्लिश टीम पर काफी भारी पड़ सकते हैं। अश्विन बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही मेहमानों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 490 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस दौरान महज 19 मैचों में अश्विन ने इंग्लिश टीम के 88 विकेट झटके हैं। ऐसे में अश्विन को मेहमान टीम बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी।

 
Advertisement

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

रविंद्र जडेजा इस लिस्ट का हिस्सा ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। जडेजा सिर्फ गेंदबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपनी बल्लेबाज़ी से भी दिल जीतना जानते हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा के आंकड़ें और भी ज्यादा प्रभावित करते हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

जडेजा ने अब तक 68 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 2804 रन और 275 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा 16 टेस्ट मैचों में 51 विकेट झटक चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार