India vs England: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार (7 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में कुछ खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। रोहित ने 14 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 24 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। रोहित को स्पिनर मोइन अली (Moeen Ali) ने पारी के तीसरे ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों कैच आउट कराया।  

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने बतौर कप्तान अपने एक हजार टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। रोहित बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। हिटमैन सिर्फ 29 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। कोहली ने भारतीय टीम की कप्तान रहते हुए 30 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

Advertisement

इस फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है, जिन्होंने 26 पारियों में कारनामा किया था। 

बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन विराट कोहली ने बनाए हैं, उनके नाम 1570 रन दर्ज हैं। 1112 रन के साथ एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं।  

इसके अलावा रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अपने 900 चौके पूरे कर लिए हैं। शिखर धवन (1034) और विराट कोहली (946) के बाद यह कारनामा करने वाले वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार