टीम इंडिया के 23 साल के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पिछले तीन-चार दिनों से चर्चा में हैं। 18 वें ओवर में पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छोड़ने के लिए बेरहमी से ट्रोल होने वाले अर्शदीप सिंह ने पिछले दो टी-20 मैचों पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शानदार 20वां ओवर डाला है। इन सबके बीच कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अर्शदीप सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा अर्शदीप सिंह से मुंह मोड़ते नजर आए जब इस युवा खिलाड़ी ने अपने कप्तान को कुछ सुझाव देने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। रोहित, जो मैदान मैच के अंतिम ओवरों में काफी दबाव में थे उन्हें मैच के दौरान अर्शदीप सहित सभी गेंदबाजों के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया था।

Advertisement

वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि जब अर्शदीप सिंह भारतीय कप्तान को कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे तब शायद रोहित उन्हें सुनने के लिए तैयार नहीं थे। अर्शदीप को क्या कहना था। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जमकर रोहित शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि श्रीलंका ने आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया लगभग-लगभग एशिया कप की रेस से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान की एक जीत और टीम इंडिया के एशिया कप का सफर खत्म।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार